Homeउत्तर प्रदेशMeerutतीसरी पुण्य तिथि पर चौ. अजित सिंह को किया नमन

तीसरी पुण्य तिथि पर चौ. अजित सिंह को किया नमन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह की तीसरी पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

कैंट क्षेत्र स्थित रालोद के कार्यालय पर सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान बागपत से रालोद प्रत्याशी रहे डा. राजकुमार सांगवान रहे। यहां पर रालोद कार्यकर्ताओं ने शांति यज्ञ में आहूति देते हुए अपने नेता को नमन किया। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की।

 

 

इस दौरान डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौ. अजित सिंह भी अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की तरह किसान और मजदूर के हित चिंतक थे। इसके साथ ही जाति बिरादरी और धर्म की राजनीति से दूर रहते हुए हर वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि चौ. अजित सिंह एक सोच का नाम है, इसलिए उनके दिवंगत होने के बाद भी उनकी सोच आज भी रालोद के हर कार्यकर्ता के भीतर जिंदा है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, विनय प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल देव, नरेंद्र खजूरी, सगीर अहमद, शोहराब ग्यास, अय्यूब कालिया, बीना सिंह, ऋचा सिंह, भावना यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts