HomeTrendingछपकौली में 20 ट्यूबवेलों की बिजली लाइन चोरी

छपकौली में 20 ट्यूबवेलों की बिजली लाइन चोरी

-

दस दिन में दूसरी बार हुई घटना, चार एलटी और 20 एचटी लाइन के खंभे भी गायब


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली गांव में चोरों ने किसानों के ट्यूबवेलों को जाने वाली बिजली लाइन को निशाना बनाया है। सोमवार रात करीब 30 ट्यूबवेलों की एलटी लाइन के चार खंभे और 11 हजार वोल्ट की लाइन के करीब 20 खंभे चोरी हो गए।

यह घटना दस दिन के भीतर दूसरी बार हुई है। खास बात यह है कि करीब तीन दिन पहले ही इस लाइन को जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू की गई थी। लगातार चोरी की घटनाओं से किसानों में गुस्सा है।

किसानों का आरोप है कि बार-बार लाइन चोरी होने से उन्हें सिंचाई में दिक्कत हो रही है। इस चोरी से उधमसिंह, गौरव, अजयपाल प्रधान, बीरपाल, बिजेंद्र सिंह, विजयपाल, बीरेंद्र, मुन्नू, ऋषिपाल, जसवीर, सेंसर, वीरसिंह, सोनू, मदनपाल, टीटू, गुड्डू, प्रमोद कुमार, देवकरण, रामचरण पंडित और महेंद्र सिंह समेत कई किसान परेशान हुए हैं।

किसानों ने पुलिस और बिजली विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। वही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने मोके पर पुलिस भेज जांच कर कार्रवाई कि बात कही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts