spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeASTROLOGYअपनी ओर ध्यान खींचने में माहिर होते हैं पाँच मूलांक वाले

अपनी ओर ध्यान खींचने में माहिर होते हैं पाँच मूलांक वाले

-

अपनी ओर ध्यान खींचने में माहिर होते हैं पाँच मूलांक वाले

शिखा सक्सेना, ज्योतिषचार्य । अपनी उमर में कम दिखने वाले और बातों में चतुर होते हैं पाँच मूलांक वाले।इसलिए ये लोग सफल व्यापारी होते हैं । ये बुध ग्रह से जुड़े हुए होते हैं ।पाँच मूलांक अति बुद्धिमान और स्वतंत्र प्रकृति के व्यक्ति होते हैं । इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि ये जिसके साथ रहते हैं उन्हीं के रंग में रंग जाते हैं ।अगर बुजुर्गों के साथ रहे तो बुजुर्ग और बच्चे के साथ रहे तो बच्चे बन जाते हैं । इनका स्वभाव चंचल होता है और एक जगह टिकना इनकी आदत नहीं होती है ।
ये अच्छे लाइफ पार्टनर होते है लेकिन इनके पार्टनर को हमेशा इनकी बात बहुत ध्यान से सुननी चाहिए । ये बुद्धिमान और थोड़े तार्किक होते हैं इनके पास हर चीज का जवाब होता है।

 

 

पाँच मूलांक वाले पार्टी लवर होते हैं । बात-बात पर पार्टी करना इन्हें पसंद होता है। जीवन में एकरसता इन्हें पसंद नहीं है । ऑनलाइन शॉपिंग करना इन्हें बहुत पसंद होता है ।

ये जल्दी से पैसा कमाने की कोशिश में लगे रहते हैं इसलिए एकसाथ कई काम करते हैं और सफल भी होते हैं। लेकिन इन लोगों को मेहनत करना अच्छा नहीं लगता और दूसरों को ऑर्डर देकर अपने काम निकालने में माहिर होते हैं । मूलांक पाँच के लोगों में धैर्य की कमी होती है । कई बार ये जल्दी में निर्णय लेते हैं और पछताते हैं। ये लोग ओवरथिंकर भी होते हैं और जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं । बुध ग्रह का प्रभाव होने के कारण ये अपनी उमर से कम दिखते हैं और अपनी लच्छेदार बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं । स्वतंत्रता प्रिय होने के कारण ये लोग प्रेम विवाह करने में विश्वास रखते हैं ।

ये पत्रकारिता,मार्केटिंग, बैंकिंग, सलाहकार, शिक्षा, लेखन, वकालत और ट्रैवल आदि प्रोफेशन में सफल होते हैं ।विराट कोहली, मार्क जुकरबर्ग, दीपिका पादुकोन, कंगना रनौत जैसे कई दिग्गज पाँच मूलांक के हैं ।

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
– ज़रूरत से ज़्यादा न बोलें । ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती है ।
– ⁠ओवर थिंकिंग न करें ।
– ⁠हरे रंग का प्रयोग अधिक करें ।
– ⁠जीवन को स्मूथ चलाने के लिए थोड़ा धैर्य रखें ।
– ⁠गणपति जी की उपासना करें ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts