HomeEducation Newsमेडिकल कालेज में नवजात बच्चों की ईएनटी समस्या की जानकारी दी

मेडिकल कालेज में नवजात बच्चों की ईएनटी समस्या की जानकारी दी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेन्शन एवं कन्ट्रोल आफ डेफनेर कार्यक्रम के अन्तर्गत मेडिकल कालेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं बालरोग विशेषज्ञ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज बालरोग विभाग के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन डाक्टर भावना शर्मा, ईएनटी सर्जन, प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय मेरठ द्वारा प्रारम्भ किया गया। जिसमें उनके द्वारा नवजात शिशुओं में जन्म के समय नाक, कान एवं गला रोग से सम्बन्धित विकारो के बारे में पूर्ण रूप से बताया एवं उनको किस प्रकार पहचाना जायें की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

किस प्रकार नवजात शिशुओं की उक्त विकारों में इलाज में सहायता की जा सकती है के बारे में विस्तृत रूप से बताया। डाक्टर रचना चौधरी, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, ने बताया कि बच्चे जन्म के तुरन्त बाद नाक, कान एवं गला सम्बन्धित रोग का चैकअप किया जा सकेगा एवं ज्यादा समस्या होने पर सम्बन्धित विभाग में बच्चे को रेफर किया जा सकेगा।

डाक्टर नवरतन गुप्ता, विभागाध्यक्ष, बालरोग विभाग, ने बताया कि बच्चे के तुरन्त पैदा होने पर सम्बन्धित बच्चे की नाक, कान एवं गला रोग को जॉचने में उचित सहायता प्राप्त होगी, जिससे बच्चे में भविष्य में होने वाले विकारो को रोकने में मदद की जा सकती है। डाक्टर गुप्ता ने यह भी बताया कि भारत एवं प्रदेश सरकार राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत इस प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कराकर जनहित में उचित कार्य कर रही है। जिसका सीधा लाभ आम नागरिको को प्राप्त होता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts