HomeJammu and Kashmir Newsजम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर, पूरी खबर पढ़ें

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर, पूरी खबर पढ़ें

-

शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछल सेक्टर के काला जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए उन्हें मार गिराया। बताया जा रहा है कि चार आतंकवादी पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर से भारत सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

दरअसल कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
आतंकी पीओजेके से भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके को घेर लिया है। मौके पर अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts