HomeTrendingआॅप्टिकल शोरूम धू-धूकर जला, लाखों का नुकसान -

आॅप्टिकल शोरूम धू-धूकर जला, लाखों का नुकसान –

-

 दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, आग लगने के कारणों की जांच शुरू


मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित विजय लक्ष्मी आॅप्टिकल शोरूम में सोमवार देर रात करीब दो बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग सिंह और फायर स्टेशन आॅफिसर (एफएसओ) रामकिशोर यादव तीन दमकल गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शोरूम बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। कर्मचारियों ने शोरूम के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा चश्मों का स्टॉक, महंगी मशीनें, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग बुझने तक शोरूम को भारी नुकसान हो चुका था।

शोरूम संचालक अजय ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी। उनके अनुसार हादसे में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान बंद करते समय सभी बिजली के स्विच और लाइटें बंद कर दी गई थीं। ऐसे में आग किस कारण लगी, यह समझ से परे है।

दमकल विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts