Tuesday, April 22, 2025
HomeTrendingEarthquake in India: भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके

Earthquake in India: भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके


Earthquake in India: देश के कई राज्यों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है।

देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके। भारत के पड़ोसी देश में म्यांमार में जोरदार भूकंप आया है, जिसके झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। फिलहाल इस भूकंप से देश में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग में पृथ्वी के 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके झटके पूर्वोत्तर भारत के राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के अलावा उत्तर के राज्यों में भूकंप के झटके लगे या नहीं, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप बैक टू बैक दो बार आया था। पहला भूकंप म्यांमार में आया था जबकि दूसरा थाईलैंड में था। म्यामांर के मांडले में फेमस अवा ब्रिज भूकंप के झटकों की वजह से टूटकर नदी में गिर गया, जबकि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के झटकों से अधिक नुकसान की खबरें हैं।

जानकारी के मुताबिक, बैंकॉक में 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। जब भूकंप के झटके लगे तो वो बिल्डिंग हिलने के बाद दौड़ते हुए घरों से बाहर निकल आए और धूप में ही खडे़ रहे। यहां भूकंप की वजह से निर्माणाधीन इमारत भी गिर गई। इस बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों का भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस भूकंप से भारत में किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

क्यों आते हैं भूकंप?

दरअसल पृथ्वी की सतह के नीचे हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। धरती के अंदर मौजूद प्लेटें लगातार आपस में टकराती रहती हैं। इसी के चलते भूकंप आते रहते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धरती में 12 टैक्टोनिक प्लेटें होती हैं। इन प्लेटों के आपस में टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे ही भूकंप कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments