HomeAccident Newsछत का छज्जा गिरने से डीजे संचालक की मौत, परिवार में मचा...

छत का छज्जा गिरने से डीजे संचालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

– डीजे की तेज आवाज से गिरा छत का छज्जा,


हापुड़। तेज आवाज में डीजे बचाने से एक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

गांव भोवापुर में कुआं पूजन के दौरान डीजे की तेज आवाज से मकान का जर्जर छज्जा ढह गया। जिसकी चपेट में आकर डीजे संचालक अमरजीत उर्फ परमजीत (23) निवासी बक्सर की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी अमरजीत उर्फ परमजीत डीजे का संचालन करते थे। शुक्रवार को गांव भोवापुर में अपने दोस्त के घर कुंआ पूजन में डीजे लेकर गए थे। रात के समय परिजन और अन्य लोग डीजे पर गाने बजाकर डांस कर रहे थे।

इसी दौरान डीजे की आवाज से मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। नीचे खड़े अमरजीत छज्जे के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोस्त और उसके परिजनों ने अमरजीत को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts