spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutदेश के 70 साल के सफर में अब नजर आ रही नई...

देश के 70 साल के सफर में अब नजर आ रही नई ऊर्जा: अश्वनी वैष्णव

-

  • केंद्रीय रेल मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कही बात।
  • जिमखाना मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि जो चीजें पहले दुनिया के विकसित देशों में दिखाई देती थी, वह अब भारत में भी दिखाई दे रही है। आजादी के बाद के सत्तर साल के सफर में पिछले साढ़े नौ साल में जो ऊर्जा और नई सोच नजर आई है, उसी ने यह मंजिल दिखाई है।

 

देश के 70 साल के सफर में अब नजर आ रही नई ऊर्जा: अश्वनी वैष्णव | Video | Meerut | Sharda News

 

 

बृहस्पतिवार को जिमखाना मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि आज देश में एक्सप्रेस वे, नमो भारत ट्रेन, वंदेभारत ट्रेन, 5-जी की सुविधा, मोबाइल फोन बनाने की फैक्ट्री खुल रही हैं। ये सब हिंदुस्तान में सोची नहीं जाती थी, लेकिन यह संभाव हुआ, उस सोच के साथ, जिसने सोचा कि भारत को विकसित बनाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है। जिन्होंने सबका साथ सबका विकास सोच के साथ काम किया।

 

 

अश्वनी वैष्ण ने कहा कि 70 साल की ऐसी यात्रा थी, जिसमें देश ने कई उतार चढ़ाव देखे, कई प्रकार की चुनौतियां संभाली। लेकिन पिछले साढ़े नौ साल के कार्यकाल में देश के भीतर एक नया जोश, जज्बा और ऊर्जा आयी है। वह चाहे तकनीक हो, गरीबों की सेवा हो, किसानों के लिए नई सुविधा हो या फिर युवाओं के लिए नये अवसर हों, सबमें एक नई सोच आई है। इसके पीछे जो अनुभव रहा है, वह सबके साथ साझा करने के लिए यात्रा निकल रही है।

 

 

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आयोजन में पहुंचकर दीप जलाकर शुभारंभ किया। उनके साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, कमिश्नर सेल्वा कुमारी, डीएम दीपक मीणा, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, कमल दत्त शर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा,अरुण वशिष्ठ, विवेक रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, नवीन अरोरा भी शामिल हुए।

 

केंद्रीय मंत्री ने आयोजन में पहुंचकर दीप जलाकर शुभारंभ किया।

 

राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे अश्वनी

केंद्रीय रेल मंत्री कार्यक्रम के बाद सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। जहां पर सांसद के परिजनों के साथ ही हर्ष गोयल और सुनील अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अश्वनी वैष्णव से रेल सुविधा संबंधी कई मांग रखी।

 

 

प्रधानमंत्री का सुना लाइव संबोधन

जिमखाना मैदान में केंद्रीय मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री ने जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

 

मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ तक मिलेगी नई ट्रेन

मेरठ से लखनऊ, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ के लिए सीधे ट्रेन चलेगी। माना जा रहा है कि 2024 तक यह रेल सुविधा प्रारंभ हो जाएगी।

बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन सुविधा की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही हस्तिनापुर, बिजनौर तक नई रेलवे लाइन भी प्रारंभ होगी। उस पर काम हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज रेलवे की सुविधा देने का प्रस्ताव मिला था। इस पर जल्द काम शुरू होगा। हम नई ट्रेन जल्दी शुरू करने वाले हैं। साथ ही कहा कि हस्तिनापुर हमारी इतिहास, संस्कृति का अंग है आगे बिजनौर तक नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी, उसकी डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। मेरठ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का संकल्प लिया है। दो डिजायन मेरे पास आए हैं उन डिजायन और लोकल फिजिविलिटी को चैक कर काम शुरू होगा।

 

रेलमंत्री ने किया सिटी स्टेशन का निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लगी प्रदर्शनी को भी देखा। उन्होंने कहा कि मेरठ जैसी क्रांतिकारी भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल स्टेशन कभी का बन जाना चाहिए था। लेकिन अब वह इस पर तेजी से काम कराएंगे और इसका विस्तारीकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि इस रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक अत्याधुनिक मूलभूत सुविधाओं के साथ ही कैफे आदि के साथ विश्राम स्थल की भी अत्याधुनिक व्यवस्था होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts