spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजम्मू से आया नीरा का शव, फूट-फूटकर रोए परिजन, कटरा में भूस्खलन...

जम्मू से आया नीरा का शव, फूट-फूटकर रोए परिजन, कटरा में भूस्खलन से हुई मौत

-

  • हुआ अंतिम संस्कार, कटरा में भूस्खलन से हुई दो बहनों की मौत, फूट-फूटकर रोए परिजन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना निवासी नीरा और बागपत निवासी उसकी बहन चांदनी की कटरा में भूस्खलन से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों के शव उनके घर पहुंचे और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मवाना के मोहल्ला तिहाई निवासी नीरा और उसकी बहन बागपत के खेकड़ा निवासी चांदनी की कटरा में भूस्खलन में दबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को खेकड़ा में चांदनी और मवाना में नीरा का शव पहुंचा। गमगीन माहौल में मवाना में नीरा का अंतिम संस्कार किया गया।

 

यह खबर भी पढ़िए-

मां वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में मेरठ और बागपत की दो बहनों की मौत, मवाना के रहने वाले चार घायल

 

मोहल्ला तिहाई निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर उनका पुत्र अमित वर्मा (40) अपनी पत्नी नीरा (35) और बेटी विधि वर्मा (10) के साथ घर से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। अमित वर्मा के साथ खेकड़ा बागपत निवासी अमित का साढू व साली भी गए थे। इनकी सोमवार को शाम के समय दिल्ली से ट्रेन थी।

दर्शन कर लौटते समय प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गए। इसमें पत्नी नीरा वर्मा और साली चांदनी की मौत हो गई। जबकि अमित वर्मा और उनकी बेटी विधि वर्मा घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अमित वर्मा बिबिया वाले मंदिर के पास सुनार की दुकान करते हैं, जबकि पिता अशोक वर्मा की चाट की दुकान है। बृहस्पतिवार को नीरा का शव मवाना पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने नीरा का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts