Home Haryana News नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, पांच विधायकों ने भी...

नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, पांच विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

1

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हो गया है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

हरियाणा के नए सीएम बने नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। इसके बाद उन्होंने पूर्व सीएम खट्टर के पैर भी छुए। वह कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं और ओबीसी का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। सैनी पूर्व में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

 

इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।खट्टर ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया था। इस तरह हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया।

बनवारी लाल ने ली मंत्री पद की शपथ

बनवारी लाल

डॉ. बनवारी लाल ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा के बावल से विधायक है। सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल जोकि हरियाणा सरकार मे अनुसूचित वर्ग के मुख्य चेहरा है।

जयप्रकाश दलाल भी बने मंत्री

जय प्रकाश दलाल

जय प्रकाश दलाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है जो लोहारू सीट से विधायक हैं। 2014 में बीजेपी में शामिल होने वाले दलाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान सेल के प्रभारी, जींद जिला प्रभारी जैसे कई पदों पर रह चुके हैं। वह हरियाणा सरकार में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी मत्स्य पालन, कानून और विधायी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

 

रणजीत सिंह भी बने मंत्री

रणजीत सिंह भी बने मंत्री

रणजीत सिंह हरियाणा सरकार में पहले भी मंत्री रहे हैं। वह खट्टर सरकार में ऊर्जा और बिजली मंत्री रहे हैं। रनिया सीट से वह निर्दलीय विधायक हैं। 2019 में उन्होंने अपने पोते दुष्यंत चौटाला के साथ खट्टर सरकार में शामिल हुए थे। रणजीत सिंह पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं।

 

मूलचंद शर्मा फिर से बने मंत्री

मूलचंद शर्मा फिर से बने मंत्री

हरियाणा के बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में परिवहन और खनन मंत्री रहे हैं। आज उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। वह लगातार अपनी सीट से दूसरी बार विधायक बने थे।

 

कंवरपाल सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

विधायक कंवरपाल सिंह ने मंत्रिपद की शपथ ली। कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले है. वह इससे पहले भी शिक्षा मंत्री, वन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here