Homeउत्तर प्रदेशMeerutNauchandi Mela 2026: नौचंदी मेले का उद्घाटन आज शाम, बारिश ने बढ़ाई...

Nauchandi Mela 2026: नौचंदी मेले का उद्घाटन आज शाम, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन आज शाम 6 बजे प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सहित भाजपा जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर, डीएम और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लेकिन सुबह से हो रही तेज बारिश ने आयोजन समिति की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीन घंटे हुई बारिश के कारण मेला परिसर में जगह-जगह पानी भर गया है।

 

 

मुख्य पंडाल और सांस्कृतिक मंच पटेल मंडल के आसपास कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई है। दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई झूले और स्टॉल वाले अपना सामान बचाने के लिए तिरपाल ढकते नजर आए। नगर निगम की टीम सुबह से ही पंप लगाकर पानी निकालने में जुटी है। मैदान में मिट्टी और भूसा डलवाकर कीचड़ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उद्घाटन तय समय पर ही होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि शाम तक मैदान को कार्यक्रम के लायक बना लिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से फिसलन वाली जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। बिजली विभाग ने भी अस्थायी कनेक्शन चेक करने शुरू कर दिए हैं। बारिश के कारण सुबह आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही। वहीं, बारिश के चलते नवचंडी देवी मंदिर परिसर में भी जलभराव हो गया था। जिसे साफ करा दिया गया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी रूक-रूककर बारिश होने की संभावना है। इसके बावजूद शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं, डीएम वीके सिंह ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर मैदान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सावधानी के साथ मेले में आएं।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts