Homeउत्तर प्रदेशMeerutजल्द ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन, पढ़िए पूरी खबर

जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन, पढ़िए पूरी खबर

-

– अभी 42 किमी में हो रहा है रैपिड का सफर, चौथे चरण को दिया जा रहा अंतिम रूप।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल अब जल्द राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा में आनंद विहार, न्यू अशोक नगर पहुंचने वाली है। एनसीआरटीसी का दावा है कि, अब मेरठ साउथ (परतापुर) स्टेशन से मात्र 38 से 40 मिनट में लोग आनंद विहार पहुंच जाएंगे। इस तरह चौथे चरण में रैपिड रेल दिल्ली की सीमा में पहुंचने जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा चंद दिनों में होने की संभावना है। इसके बाद पांचवें चरण में मेरठ में शताब्दीनगर तक रैपिड का संचालन होगा।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार रैपिड रेल कॉरिडोर के पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अक्तूबर 2023 को किया था। दूसरे चरण में रैपिड रेल की सेवा छह मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक और उसके बाद तीसरे चरण में 18 अगस्त 2024 को मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ (परतापुर) तक सेवा शुरू हुई। अब चौथे चरण में साहिबाबाद से आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तक की यात्रा होने जा रही है।अधिकारियों के अनुसार हाई लेवल से हरी झंडी मिलते ही रैपिड रेल की सीमा दिल्ली में प्रवेश कर आनंद विहार, न्यू अशोक नगर पहुंच जाएगी। यह रैपिड रेल संचालन का चौथा चरण होगा। इसके बाद पांचवें चरण में मेरठ में शताब्दीनगर तक संचालन की तैयारी है।

अभी 42 किमी में हो रहा है रैपिड का सफर

फिलहाल मेरठ साउथ से साहिबाबाद के बीच कुल 42 किलोमीटर में रैपिड रेल का सफर हो रहा है। आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तक की यात्रा होने पर रैपिड के संचालन का कॉरिडोर 55 किलोमीटर का हो जाएगा। दावा है 55 किलोमीटर का सफर 38 से 40 मिनट में होगा, जो वर्तमान में मेरठ साउथ से साहिबाबाद के बीच 27 से 30 मिनट में हो रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts