Homeदेशराहुल और हुड्डा को किसान माफ नहीं करेंगे: नायब सैनी

राहुल और हुड्डा को किसान माफ नहीं करेंगे: नायब सैनी

-

10 सालों तक सीएम रहे और आज वे लगातार हिसाब मांग रहे


रेवाड़ी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के साथ ही जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हुड्डा लगातार 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहे और आज वे लगातार हिसाब मांग रहे हैं।

 

उन्होंने किसानों के साथ हमेशा छल किया है। किसानों को लूटने वाली देश भर में कोई पार्टी है तो वो कांग्रेस पार्टी है। सीएम सैनी ने कहा कि मेरे उनसे (हुड्डा) कुछ सवाल है। वे 10 वर्ष तक 2004 से 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। आज बीजेपी हरियाणा के किसान की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का काम कर रही हैं। कांग्रेस ने किसान की कितनी फसलें खरीदीं? हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के 70 साल में कभी भी उन्होंने किसानों को सालाना कोई नियमित राशि दी है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और हुड्डा बताएं भोले-भाले किसानों की जमीनों को छीनकर, लूटकर दिल्ली के दामाद को जो देने का काम किया है।

उसके बाद वे किसानों से कैसे नजरें मिला रहे हैं? अगर राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा 100 बार कान पकड़कर माफी मांगें तब भी किसान उन्हें माफ नहीं करेंगे। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस और हुड्डा मुझे जवाब देंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts