Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, एक बुजुर्ग की...

मुजफ्फरनगर: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, एक बुजुर्ग की मौत

-


मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी में एक ही खानदान के दो पक्षों में जमीनी विवाद में खेत पर संघर्ष हो गया। इस दौरान 65 वर्षीय सतवीर की मौत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव बामनहेड़ी में सतवीर व जगदीश पक्ष में जमीनी विवाद चला आ रहा है। दोनों ही पक्ष जमीन को अपना बताते हैं। सोमवार को दोनों पक्ष खेत पर थे। इसी दौरान पेड़ लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।

बताया गया कि मारपीट में सतवीर को ज्यादा चोट आई। इस बीच जगदीश पक्ष के लोग फरार हो गए। इसके बाद घायल सतवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts