Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर: पन्नी जलाने से रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट, पांच गिरफ्तार,...

मुजफ्फरनगर: पन्नी जलाने से रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट, पांच गिरफ्तार, 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

-


मुजफ्फरनगर। भोपा में पन्नी जलाने से रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

भोपा के गांव तिस्सा में प्लास्टिक की पन्नी जला रहे लोगों को रोकने पर आरोपियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल व पीआरडी के जवान पर हमला कर एक आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

जौली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार अपने साथी पीआरडी के जवान के साथ गांव में उपचुनाव से संबंधित नोटिस तामील कराने गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उनसे शिकायत कर कहा कि गांव में भूमिया मंदिर के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर प्लास्टिक की पन्नी जला रहे हैं। प्रदूषण के चलते पूरा वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

आरोप है कि जब पुलिसकर्मी ने पन्नी जला रहे लोगों से ऐसा करने से रोका तो वहां मौजूद मुस्तकीम नामक व्यक्ति ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। दोनों पुलिस के जवान आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ लेकर चलने लगे, तभी दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर आरोपी मुस्तकीम को छुड़ा लिया।

मारपीट में हेड कांस्टेबल भूपेंद्र के हाथ की हड्डी टूट गई। देर रात थाना भोपा व ककरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच आरोपियों अफजाल, घसीटा, महबूब, फैजान,
इसरार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पांचों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। सीओ भोपा डा. रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कराकर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts