HomeTrendingटेगा बांध पर नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

टेगा बांध पर नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

-

पैर फिसलने से हुआ हादसा, बाढ़ के चलते बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था मृतक


कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव में शौच के दौरान पैर फिसलने से 65 वर्षीय वृद्ध की पानी में डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना मिलने पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान बाघाचौर टोला नोनियापत्ति निवासी टेगा पुत्र शिवराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बाढ़ का पानी गांव में घुसने के कारण टेगा बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य बांध के किनारे बने मकान में रह रहे थे।

बताया गया कि टेगा रात में खाना खाने के बाद झोपड़ी में सोने चले गए थे। सुबह परिजन झोपड़ी पर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिले। इसके बाद आसपास तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बांध के किनारे पानी में उनका शव पड़ा मिला। परिजन उन्हें पानी से बाहर निकालकर लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

तरयासुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध रात में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts