Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंगीत सोम पर मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए नोट

संगीत सोम पर मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए नोट

-

गांव की गलियों में घूमे पूर्व विधायक, छतों से बरसाए फूल, ढोल नगाड़ों से स्वागत


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम पर मुस्लिम महिलाओं ने नोटों की बारिश कर दी। महिलाएं घरों की छतों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां और नोट लेकर खड़ी हो गईं। जैसे ही वहां से संगीत सोम का काफिला गुजरा तो महिलाओं ने संगीत सोम के ऊपर फूल और नोट बरसा दिए। संगीत सोम सरधना सीट से भाजपा से पूर्व विधायक रहे हैं। अब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी पूरी तैयारी में हैं।

मुस्लिम महिलाओं द्वारा सोम पर नोट, फूल बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को बनाकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि संगीत सोम गलियों में अंदर जा रहे हैं। उनके साथ पूरा काफिला है। जिसमें कुछ ढोल वाले भी नजर आ रहे हैं। ढोल वाले संगीत सोम के आगे ढोल बजाते हुए चल रहे हैं। उनके पीछे संगीत सोम की सिक्योरिटी और फिर सोम खुद हैं।
जैसे ही सोम का काफिला गली में पहुंचता है तो छतों पर पहले से खड़ी मुस्लिम महिलाएं फूल बरसाने लगती हैं। फूलों के साथ नोटों की बारिश होने लगती है। ये पूरा मामला लावड़ कस्बे का बताया जा रहा है। जहां जनसंपर्क करने पहुंचे संगीत सोम पर महिलाओं ने नोट बरसाए हैं।

अब सोम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें लोग कह रहे हैं कि जो संगीत सोम कभी मुसलमानों के हक में नहीं बोला। जिसने हमेशा मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला है अब वो मुस्लिम महिलाओं से अपने ऊपर नोट, फूल की बरसा क्यों करा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts