spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमुजफ्फरनगर में गला रेतकर युवक की हत्या

मुजफ्फरनगर में गला रेतकर युवक की हत्या

-

-खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला
– पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुरुवार की देर रात युवक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के पास से कुछ लोगों के भागने की जानकारी पुलिस को मिली है। इसमें एक महिला भी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टीला की है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार कूकड़ा निवासी अंकुर ( 33 ) पुत्र प्रहलाद का शहर रामलीला टीला मोहल्ले में विधवा महिला के घर काफी समय से आना-जाना था। गुरुवार की रात लगभग 8 बजे वह महिला के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसके पहुंचने पर महिला के घर में विवाद हुआ। इसके बाद लहूलुहान हालत में युवक घर से बाहर आकर सड़क पर पड़ा मिला।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद महिला भी अपने घर से फरार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला व उसके साथियों ने युवक पर हमला किया था।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। कुछ लोगों के मौके से भागने की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जो लोग मौके से भागे, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts