दो अन्य भी हुए गिरफ्तार, अवैध हथियार और बाइक बरामद।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस और टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में लक्खीपुरा निवासी वाजिद उर्फ भूरा को गोली लगी।
30 जुलाई को लोहियानगर के हासिमपुरा पूर्वा में सलीम उर्फ दिवाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वाजिद उर्फ भूरा और उवैश समेत पांच लोगों के नाम सामने आए थे।
सोमवार देर रात किला रोड, यादगार चौक पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वाजिद घायल हुआ। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान उसके साथी किदवई नगर निवासी उवैश को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
वाजिद के खिलाफ लिसाड़ी गेट और सिविल लाइन थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उवैश पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। घायल वाजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि और मामले की जांच कर रही है।


