Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई

-

इटावा। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर सैफई में श्रद्धांजलि दी जा रही है। सपा अध्यक्ष और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे उन्हें उन्होंने सांसद बना दिया। जो लोग लखनऊ नहीं जानते थे उन्हें विधायक बनाकर भेजा। उन्होंने संघर्ष के जरिए सब कुछ अपने बलबूते पर किया। समाधि स्थल पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यहां पर सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं का पहुंचना शुरू हो गया।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, फिरोजाबाद सांसद रामजी लाल सुमन मौजूद रहे। समाधि स्थल के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts