HomeTrendingएनएच-09 पर चलती कार में लगी आग

एनएच-09 पर चलती कार में लगी आग

-

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू, चालक ने कूदकर बचाई जान


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती इकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार रुद्रपुर से फरीदाबाद की ओर जा रही थी। आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, कार चालक विनय कुमार सिंह (52 वर्ष), निवासी सेक्टर-37 फरीदाबाद, हरियाणा, वाहन से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाबूगढ़ क्षेत्र में पहुंचते ही कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और इंजन के अत्यधिक गर्म होने को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन में अत्यधिक हीटिंग के कारण आग लगने की संभावना है। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts