HomeCRIME NEWSमुरादाबाद: युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

मुरादाबाद: युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

-

आरोपी की हो रही तलाश


मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीन दयाल निवासी रोहित अग्रवाल से होली पर उसकी मुलाकात हुई थी।तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। तब आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुला लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली थी।

25 दिसंबर 2023 की रात करीब साढ़े आठ बजे युवती अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान आरोपी पहुंच गया और उसने फिर से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर गया है कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वह उसकी हत्या कर देगा और वीडियो भी वायरल कर देगा।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts