– पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।
मुरादाबाद। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और एक ड्रग तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सोनकपुर पुल के नीचे हुई इस कार्रवाई में बदमाश मोना उर्फ अमरदीप के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोना उर्फ अमरदीप भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर कॉल पर ड्रग्स की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया।


