HomeAccident Newsखाई में पलटी डीसीएम, सात श्रद्धालु हुए घायल

खाई में पलटी डीसीएम, सात श्रद्धालु हुए घायल

-

– पास बैठे बालक ने घुमा दिया चलती डीसीएम का स्टेयरिंग, शाकंभरी जा रहे थे श्रद्धालु।

सहारनपुर। शाकंभरी देवी में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम संसारपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर में बिजलीघर के पास हुआ। जनता रोड स्थित थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी सुमित अपने दो वर्षीय पुत्र अक्षित उर्फ लड्डू का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शाकंभरी देवी जा रहा था।

 

 

चालक उमेश निवासी पुष्पांजलि विहार सहारनपुर ने बताया कि डीसीएम में उसके पास बैठे बच्चे अक्षित ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।

दुर्घटना में शालू (25), नीलम (30), प्रीति (50), सोनम (31), गुड़िया (31), वर्षा (29) और काव्या (5) घायल हो गईं। सूचना मिलते ही 112 नंबर पर कॉल किया गया, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी की गाड़ी ने सभी घायलों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts