Homeउत्तर प्रदेशMeerutमोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवान सुमतिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

भगवान सुमतिनाथ, जो जैन धर्म के पाँचवें तीर्थंकर हैं, शिखरजी में समवशरण से उपदेश देकर अनेक आत्माओं को मोक्षमार्ग पर प्रेरित किया और अंतत: सम्मेद शिखर पर मोक्ष को प्राप्त किया। उनका जीवन तप, संयम, और समत्व की साक्षात प्रेरणा है।

प्रात:कालीन पूजन, अभिषेक एवं शांतिधारा जिसका सौभाग्य विनोद जैन मनोज जैन राकेश जैन प्रियंक जैन का रहा जिसके बाद मोक्ष कल्याणक की विशेष वंदना एवं भक्ति गीतों के साथ निर्वाण लाडू वेदी पर समर्पित किया गया। जिसका सौभाग्य कपिल जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में संजय जैन उमेश जैन अमित जैन शोभा जैन सारिका जैन शशि जैन आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts