spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमोदीनगर: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पड़ा छापा

मोदीनगर: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पड़ा छापा

-

– पुलिस ने तीन महिला और दो युवकों को किया गिरफ्तार


शारदा संवाददाता

मोदीनगर। नगर की एक निमार्णाधीन कॉलोनी में चल रहे होटल पैराडाइज (ओयो) पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा। पुलिस ने तीन महिलाओं और दो युवक व एक संचालक को गिरफ्तार किया। मुख्य संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कई युवक दीवार फांदकर भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कॉलोनी स्थित ओयो होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को दो महिलाएं और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। कई युवक पुलिस को देखकर कमरे से निकल कर दीवार फांदकर भाग गए। मुख्य संचालक भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए संचालक शरद रूहेला निवासी सत्ते नगर ने बताया कि हिमांशु उर्फ मग्गा देह व्यापार का मुख्य संचालक हिमांशु अन्य स्थानों पर भी देह व्यापार कराता है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शरद काफी समय से देह व्यापार करा रहा था। शरद ने घर से भी देह व्यापार का धंधा चलाया था। कालोनी वासियों के विरोध के बाद शरद को वहां देह व्यापार का धंधा बंद करना पड़ा था।

पुलिस ने मौके से दो युवक भी गिरफ्तार किए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रोहित प्रजापति निवासी गांव सौंदा और शिवम निवासी बेगमाबाद बताया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को पकड़ा। महिलाएं दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ से देह व्यापार करने यहां आती थी।

आर्थिक तंगी के कारण महिलाएं उतरी थी देह व्यापार में

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें आर्थिक तंगी के कारण देह व्यापार में आना पड़ा। किसी ने देह व्यापार का कारण पति की बीमारी तो किसी ने कर्जा होना बताया। महिलाएं इंश्योरेंस कॉल सेंटर में काम करने के बहाने घर से नौ बजे आती थी और शाम पांच बजे के बाद चली जाती थी। आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि रोजना 8 से 10 महिलाएं होटल आती थीं।

व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक

मौके से पकड़े गए संचालक शरद रुहेला से पूछताछ में सामने आया कि वह और फरार मुख्य संचालक हिमांशु उर्फ मग्गा महिलाओं के फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर ग्राहक बुलाते थे। पुलिस फरार हिमांशु उर्फ मग्गा की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने 35 सौ रुपए की नकदी और शक्तिवर्धक दवाओं के रैपर के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

एसीपी ने सुनसान स्थान पर बने होटल पैराडाइज में छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा। होटल थाने की बस अड्डा चौकी क्षेत्र में आता है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय चौकी पुलिस को दूर रखा गया। छापे की कार्रवाई के बाद चौकी पुलिस को मामले की जानकारी लगी। एसीपी ने चौकी पुलिस को जमकर लताड़ा।

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सूचना के बाद तिबड़ा मार्ग के समीप रजवाहा पटरी स्थित एक कॉलोनी में बने होटल पैराडाइज पर छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा। मौके से तीन महिलाएं और एक संचालक सहित तीन लोग पकड़े। मुख्य संचालक फरार हो गया। फरार संचालक का नाम हिमांशु बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की कार्रवाई की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts