Homeउत्तर प्रदेशBijnorबेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

-

– पत्नी के मरने के बाद से थी गंदी नजर


चांदपुर। चांदपुर पुलिस ने एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ करीब 9 महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के मामा की ओर से पुलिस को तहरीर देकर पिता को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा इंचार्ज विकास कुमार ने पुष्टि की है।

आरोप है थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग लड़की के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर उसके सगे पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बताया गया है कि लड़की की मां की करीब 9 महीने पहले मौत हो गई थी, आरोपी तब से ही उस पर गंदी नजर रखता था। यह भी आरोप है कि आरोपी पिता करीब 9 महीने से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामला तूल पकड़ा और मोहल्ले में हंगामा होने के बाद घटना सामने आई तो लड़की ने खुलकर अपने मामा को सारी जानकारी दी। मामा ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता अब्दुल गफ्फार पुत्र मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है और चालान कर दिया है।

मामले में कस्बा इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि मामा की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसमें भांजी के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts