Homeउत्तर प्रदेशMoradabadविधायक ने सीएम ग्रिड योजना में सुस्ती की शिकायत की

विधायक ने सीएम ग्रिड योजना में सुस्ती की शिकायत की

-

– लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले शहर विधायक रितेश गुप्ता।

मुरादाबाद। शहर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। शहर विधायक ने मुख्यमंत्री से लाइनपार में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य में देरी की शिकायत की है। शहर विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने सड़क निर्माण में सुस्ती की शिकायत रखते हुए इससे लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया है।

 

MLA complains about slow pace of CM Grid Scheme

 

शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकारी मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर भी बात की है। इसके अलावा उन्हें बताया है कि लाइनपार में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़क के लिए निर्माण कर रही कंपनी ने महीनों पहले खुदाई करके डाल दी है।

कंपनी द्वारा तय समय में काम पूरा नहीं किया जा रहा है। बार-बार कहे जाने के बाद भी अधिकारी भी इस ओर पूरा ध्यान नहीं दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने खुद इस पूरे इलाके का दौरा करके लोगों की समस्याओं को समझा था। पब्लिक की जो भी दिक्कतें थीं, उन्हें मुख्यमंत्री के सामने रख दिया है। सीएम ने उचित कदम उठाने के आश्वासन दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts