Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकुप्रबंधन व बदइंतजामी जिम्मेदार :राहुल गांधी

कुप्रबंधन व बदइंतजामी जिम्मेदार :राहुल गांधी

-

एजेंसी नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस दुखद घटना में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया। राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राहुल गांधी ने इस दुखद घटना के लिए प्रशासन की कुप्रबंधन और बदइंतजामी को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जरूरतों की बजाय मूवमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया, जिसकी वजह से इस तरह की भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन में प्रशासन को आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts