spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: गोबर हटाने को लेकर बदमाशों ने तमंचे की बट मारी, घायल

मेरठ: गोबर हटाने को लेकर बदमाशों ने तमंचे की बट मारी, घायल

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में गोबर हटाने को कहना पड़ा भारी। बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला तमंचे के बट मारकर किया घायल। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले। घायल परिवार के लोगों ने थाने में की शिकायत। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक हुमायूं नगर निवासी आस मोहम्मद पुत्र दिलावर खान ने बताया पड़ोसी दिलशाद व अरशद ने अवैध तरीके से डेरी खोल रखी है। डेरी के चलते नालियों में गोबर डालने से नाली चौक हो जाती है।

आस मोहम्मद ने बताया मंगलवार को सुबह के समय दिलशाद से गोबर हटाने को लेकर विवाद हो गया। आस मोहम्मद का आरोप है कि दिलशाद व अरशद ने आधा दर्जन बदमाशों को बुलाकर गाली गलौज कर दी। पीड़ित के बेटे आसिफ के विरोध करने पर बदमाशों ने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को आता देख बदमाशों ने युवक को तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। लहू लोहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। भीड़ ने डायल 112 कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वही पीड़ित ने बताया इलाके में फल फूल रही है। अवैध तरीके से डेरिया नगर निगम खानापूर्ति कर चली जाती है और डेयरी चालक अपनी दबंगई दिखाते हुए लोगों को डरा धमकाते हैं। वहीं पीड़ित में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लोहिया नगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts