HomeCRIME NEWSGhaziabad Double Murder: डबल मर्डर के दो आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, रेस्टोरेंट...

Ghaziabad Double Murder: डबल मर्डर के दो आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर झगड़ा हुआ था

-

– चाकू से गोदकर की हत्या।

गाजियाबाद। खोड़ा में शुक्रवार रात दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रेस्टोरेंट के मालिक व कर्मचारियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दो युवकों को अरेस्ट किया है। दोनों को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी। जिसके बाद घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजन पुत्र महेश चंद्र निवासी रसूलपुर, जिला बदायूं हाल पता खोड़ा गाजियाबाद। जबकि दूसरा आरोपी सचिन पुत्र बनवारी निवासी रसूलपुर जिला बदायूं है। पुलिस ने मौके से एक चोरी की बाइक, दो तमंचे बरामद किए हैं।
एसीपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान खोड़ा में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोका तो पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसके बाद बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घेरकर दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा।

रविवार शाम रेस्टोरेंट के मालिक धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चारों आरोपी राजन, विशेष, सूरज और नागेश की अरेस्टिंग की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें दबिश दे रही हैं। जिसमें आरोपी ने बताया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी नागेश को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद हमन पांच लोगों ने मिलकर दोनों की हत्या की।

घटना खोड़ा थाना क्षेत्र में खोड़ा रोडे वैष्णो रेस्टोरेंट पर शुक्रवार देर रात हुई। जहां सत्यम (25) और श्रीपाल (26) खाना खाना पहुंचे थे। पहले रात के 8 बजे खाना मांगने पर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों तरफ से गाली गलौच की गई, जहां रेस्टोरेंट मालिक धर्मेंद्र ने मामला निपटा दिया। रात के करीब साढ़े 10 बजे फिर से सत्यम और श्रीपाल खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद बिल अधिक हुआ।
मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि 4 लोगों ने खाना खाया था, 3 हजार रुपये बिल था, जहां पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ। धर्मेंद्र ने बताया कि मैने पलटा उठाकर वार किया। इस बीच राजन और विशेष ने चाकू से हमला बोल दिया। दिल्ली के अस्पताल में दोनों युवकों की मौत हुई।
कर्मचारियों का अपमान सहन नहीं कर सका

रेस्टोरेंट के मालिक धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि मैं अपने कर्मचारियों का अपमान सहन नहीं कर सका। कोई मेरे कर्मचारियों और मुझे गाली दे, कर्मचारी को चांटा मारे तो मैं सहन नही कर सका। पहले मेरे कर्मचारी नागेश को थप्पड मारा। जैसे मैंने पलटा उठाकर वार किए तो कर्मचारी टूट पड़े। इसके बाद जब पता चला दोनों मरणासन्न हालत में हैं तो हम वहां से भाग गए। कुछ देर में पुलिस आई मुझे पकड़ लिया।

 

यह खबर भी पढ़िए:-

Ghaziabad Double Murder: खाने के बिल को लेकर दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts