Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मंत्री धर्मपाल ने लिया जायजा

मेरठ: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मंत्री धर्मपाल ने लिया जायजा

-

– कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिए निर्देश, सुरक्षा-व्यवस्था होगी फुल प्रूफ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों को मौके पर रहने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य, लोक निर्माण, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सिंचाई और पुलिस विभाग शामिल हैं। मंत्री ने पुलिस लाइन में स्थापित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी का जायजा लिया।

विकास कार्यों की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि मेरठ में उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में योगदान की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को एक्शन मोड में काम करने का निर्देश दिया। दिसंबर तक सभी विभागों को अपने बजट का 80 प्रतिशत खर्च करना अनिवार्य किया गया है।
मंत्री ने विकसित जिला-विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया।

उन्होंने औद्योगिक पार्क, पीपीपी मॉडल और शहरी-ग्रामीण विकास पर ध्यान देने को कहा। साथ ही वर्षा के मौसम में संचारी रोग नियंत्रण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सांसद अरूण चन्द्र प्रकाश गोविल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष सुरेश राणा, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, सीएमओ डॉ अशोक कटारिया मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts