HomeCRIME NEWSमेरठ: मनोज शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मेरठ: मनोज शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-

  • मनोज शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जानी थाना पुलिस ने मनोज की हत्या का खुलासा करते हुए उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था, जिसने वारदात का पूरा सच उगल दिया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथ हर्ष गोस्वामी उर्फ हड्डी को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल मेरठ में जानी क्षेत्र के मीरपुर गांव से आठ दिन से लापता मनोज शर्मा (39) की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। एक महीने पहले हुई मारपीट के बाद दोस्त पवन ने मनोज की हत्या करने की ठान ली थी। आठ दिन पहले मनोज को शराब पिलाने के बाद पवन और उसके दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने मनोज का शव बरामद करके एक आरोपी आकाश उर्फ गोलू राठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी पवन फरार था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें जानी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज ने बताया कि राजकुमार निवासी गांव मीरपुर थाना रोहटा ने अपने बेटे मनोज शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 जून की शाम वह ड्यूटी खत्म करके निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। जिसके बाद पिता ने गांव के ही कुछ आरोपियों को टेंपो चालक पवन पुत्र सुंदर गिरी, हर्ष उर्फ हट्टी पुत्र बागेश गिरी और आकाश उर्फ गोलू राठी के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी को दबिश दी तो वह फरार मिले। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। आकाश की निशान देही पर गन्ने के खेत में शव जमीन में दबा हुआ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस ने शनिवार को पवन गिरी पुत्र सुंदर गिरी निवासी मीरपुर थाना रोहटा, हर्ष गोस्वामी (17) पुत्र योगेश गोस्वामी निवासी मीरपुर 17 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा समेत आला कत्ल फावड़ा भी बरामद किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts