spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutदिन निकलते ही जहरीली हो रही है मेरठ की हवा

दिन निकलते ही जहरीली हो रही है मेरठ की हवा

-

  • गुरूवार सुबह एक्यूआई फिर 329 पहुंचा, जयभीमनगर सबसेज्यादा प्रदूषित.

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रदूषण स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह एक्यूआई बढ़कर 329 पहुंच गया, जो लाल श्रेणी में है। जयभीमनगर सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा जहां एक्यूआई 342 दर्ज हुआ। लगातार ठंड बढ़ने और नमी के कारण प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है।

एनसीआर में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गुरुवार सुबह फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शहर का एक्यूआई 329 रिकॉर्ड किया गया, जो लाल श्रेणी में आता है। सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र जयभीमनगर रहा, जहां एक्यूआई 342 दर्ज किया गया। पिछले करीब एक महीने से मेरठ को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है।

मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि वातावरण में घुल रहे पीएम 2.5 और पीएम 10 कण सीधे शरीर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, रात का तापमान 8 से 9 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और नमी दोनों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

गुरुवार सुबह यह स्थिति रही
पल्लवपुरम 333
दिल्ली रोड 332
बेगमपुल 330
मेरठ (औसत) 329
गंगानगर 323
जयभीमनगर 342
(सबसे प्रदूषित)

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts