HomeCRIME NEWSमेरठ: आईजी ऑफिस के पास दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप,...

मेरठ: आईजी ऑफिस के पास दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-

  • गोली लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,
  • घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर हुए फरार,
  • सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है मामला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूपी के मेरठ में उस समय हड़कंप मच गया जब आईजी ऑफिस के पास बाइक सवार हमलावर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पूरा मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है रविवार देर रात शहर के सबसे वीआईपी इलाके में खुलेआम बदमाशों ने गुंडागर्दी दिखते हुए एक युवक पर आईजी ऑफिस के बाहर गोली चला दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते नजर आ रहे है।

मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र की चर्च कालोनी में रविवार देर रात मामूली विवाद में युवक के पेट में गोली मार दी गई। घायल को गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, चर्च कालोनी निवासी वेनेरिक रविवार देर रात घर के बाहर किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था। तभी वहां से माइकल नामक शख्स निकला। वेनेरिक को चिल्लाते देख वह रुक गया और उसे धीमी आवाज में बात करने के लिए कहा। इसी को लेकर उसकी और वेनेरिक की कहासुनी होने लगी। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। अचानक माइकल दौड़कर अपने घर पहुंचा और वहां से हथियार लेकर आ गया। उसने वेनेरिक पर गोली चला दी। वेनेरिक गोली चलते ही जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। वारदात करने के बाद आरोपी माइकल मौके से भाग निकला।

गोली चलने की आवाज पर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। उन्होंने लहूलुहान वेनेरिक को जमीन पर देखा तो शोर मचा दिया। लोग इकट्ठे हो गए और घायल वेनेरिक को उठाकर गढ़ रोड के एक निजी अस्पताल में ले आए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts