HomeCRIME NEWSमेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी...

मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला की तेजाब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। महिला के तीन बच्चे है। महिला की दूसरी शादी हुई थी। मृतक महिला के परिवार वालों ने उसके पति पर तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है।

देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर की रहने वाली शादमा की शादी करीब 14 साल पहले रशीद नगर के रहने वाले जिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का उसके पति से बच्चों की पढ़ाई को लेकर रविवार को विवाद हो गया था। रात में ही महिला ने संगदिग्ध परिस्थितियों तेजाब पी लिया। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था, जहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के पहले पति सलीमुद्दीन ने महिला की मौत की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने शादमा को जबरन तेजाब पिलाया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts