spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, November 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: सूरज की तपिश से झुलसा पश्चिम यूपी, जल्द बारिश की...

Meerut Weather: सूरज की तपिश से झुलसा पश्चिम यूपी, जल्द बारिश की संभावना

-

  • आज थोड़ी राहत, सुबह बादलों ने दी दस्तक जल्द बदल सकता है मौसम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। तापमान दिन और रात दोनों समय सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है।
मेरठ, बागपत व मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सूरज की आग से दिन तो तप ही रहे हैं, अब रातें भी चैन से कटना मुश्किल हो गई हैं। मेरठ, मोदीपुरम और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप ने तीखी तेवर दिखाए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। गर्मी का असर सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। पानी के स्रोत सूखने लगे हैं और खेतों की मिट्टी में भी तपिश बढ़ गई है।

हालांकि, इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच राहत की एक उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। भारतीय मौसम विभाग (कटऊ) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव संभव है। विभाग का कहना है कि तापमान में थोड़ी गिरावट और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
लेकिन तब तक राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले दो-तीन दिन तक तेज धूप और उमस का सिलसिला यूं ही बना रह सकता है।

हालांकि आज सुबह से धूम में हल्की नरमी दिखी, जिससे थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि दिन के समय बाहर निकलने से बचें, पानी का अधिक सेवन करें और खुद को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts