HomemausamMeerut Weather News: ठंडी हवाओं और बारिश ने फिर कराया सर्दी का...

Meerut Weather News: ठंडी हवाओं और बारिश ने फिर कराया सर्दी का अहसास

-

  • सटीक बैठी मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी,
  • आने वाले दिनों में तेजी से गिरेगा पारा,
  • जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हर साल बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। जबकि, बच्चे और युवा इस दिन पतंगबाजी करके खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन, इस बार आसमान में पतंगबाजी होती हुई नजर नहीं आई। कारण, शुक्रवार सुबह से ही बारिश होना।
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। गुरुवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा और लोगों को धूप निकलने से ऐसा लगा जैसे अब गर्मी जल्द ही आ जाएगी। लेकिन, मौसम विभाग की मानें तो वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

 

 

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और सुबह चार बजे से बूंदा-बांदी शुरू हो गई। हालांकि, कुछ समय के लिए बारिश जरूर रूकी। लेकिन फिर कुछ देर बाद फिर बारिश शुरू हो गई। जो पूरे दिन रूक-रूककर होती रही। जिसके चलते शहरवासियों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा।

शुक्रवार से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव का अनुमान जताया जा रहा था और हुआ भी कुछ ऐसा ही। वेस्ट यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन गई।

वहीं, मेरठ में शुक्रवार को आंधी-ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। बताया जा रहा था कि, बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। इसी के साथ मेरठ में आज शुक्रवार को दिन निकलते-निकलते बूंदाबांदी शुरू हो गई है, और दिनभर बारिश होती रही। जिसके चलते एक बार फिर शहरवासियों को ठंड का अहसास होने लगा।

शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन मेरठ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सुबह से ही बारिश होने लगी। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर तक हल्की ठंडक महसूस होने लगी। अचानक हुई बारिश से लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर शुरू हुआ है और आने वाले घंटों में मौसम में और बदलाव संभव है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। हवा की गति करीब 22 किमी / घंटा रही। पिछले कुछ दिनों तक धूप निकलने से ठंड में राहत महसूस हो रही थी, लेकिन आज मौसम का रुख अचानक बदल गया।

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। बताया जा रहा है कि, अगले 24 घंटों में ठंड बढ़ सकती है।

वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में शुक्रवार को भारी बादल, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। जिसमें मेरठ सहित बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों की बूंदें गिरने का अनुमान है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts