HomemausamMeerut Weather: धूप और बादलों की आवाजाही, तापमान में बढ़ोतरी

Meerut Weather: धूप और बादलों की आवाजाही, तापमान में बढ़ोतरी

-

– आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, फिर गिरेगा तापमान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे गर्मी का एहसास हुआ, हालांकि बीच-बीच में राहत भी मिलती रही।

 

 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी, जबकि बादलों की मौजूदगी से कुछ राहत भी महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से इस सप्ताह के भीतर मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी के करीब है। इससे साफ है कि हवा की गुणवत्ता अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts