HomemausamMeerut Weather: भीषण गर्मी के बीच 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट

Meerut Weather: भीषण गर्मी के बीच 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान सामान्य से अधिक, दिन-रात बेहाल कर रही तपिश। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सूरज आग उगल रहा है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ना दिन में राहत है, ना रात में चैन। अब मौसम विभाग ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जिलों में अगले 48 घंटे तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आने वाले दो दिन और भी कठिन हो सकते हैं।

गर्मी का असर ऐसा है कि सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सिर्फ जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इस तेज गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ मशीनों को भी परेशान कर दिया है। कूलर और एसी फेल होते दिख रहे हैं।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि अभी दो दिन तक तापमान में और वृद्धि होगी। दिन में चलने वाली तेज लू यानी हीट वेव न सिर्फ असहनीय है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरे का कारण बन सकती है। डॉ. उवेश के मुताबिक हीट वेव के इस दौर में शरीर को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाना बेहद जरूरी है। बाहर निकलने से पहले सिर ढकना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना और खूब पानी पीना जरूरी है। इस बीच, रात में भी उमस बनी रहने के आसार हैं। हालांकि, दो दिन बाद मौसम में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts