spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: दो दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

Meerut Weather: दो दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आज और मंगलवार को बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

आज सुबह से ही मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। आसमान पर हल्के बादलों की चादर है, जो कभी धूप तो कभी छांव का एहसास दे रही है। हालांकि गर्म हवाओं के कारण गर्मी अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कहीं-कहीं पर आंधी की रफ्तार तेज हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर धीमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम का असर मिला-जुला रहेगा। तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts