Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बच्चा चोर की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी ने बच्चों से...

मेरठ: बच्चा चोर की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी ने बच्चों से भीख मंगवाने की बात कबूली

-

  • मेरठ के लिसाड़ी गेट में बच्चा चोर की पिटाई का वीडियो,
  • पिटाई के दौरान आरोपी ने बच्चों से भीख मंगवाने की बात कबूली।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर से करीब 15 दिन पूर्व 14 साल के बच्चे का अपहरण कर आरोपी बच्चों से दिल्ली में भीख मंगवा रहा था। आरोपी शुक्रवार को भी किसी बच्चे की तलाश में अहमदनगर पहुंचा था तभी 16 साल के बच्चे ने आरोपी को पहचान लिया इसके बाद उसके परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ कर पूरे गैंग का पर्दाफाश करने में लगी हुई है। वहीं शनिवार को आरोपी की पिटाई का एक वीडियो प्रकाश में आया है जिसमें आरोपी अपहरण के बाद बच्चे से भीख मंगवाने की बात कबूल कर रहा है।

मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर 12 का 15 दिन पूर्व गली के ही रहने वाले जैद का लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर कॉलोनी के रहने वाले फरीद ने अपहरण कर लिया था। फरीद बच्चों को लेकर दिल्ली पहुंचा और उसे बच्चों से भीख मंगवाने वाले गैंग के सुपुर्द कर दिया था। गैंग जैद से दिल्ली स्थित जामा मस्जिद पर भीख मंगवा रहा था तभी बच्चों ने अपने परिवार वालों को फोन कर मामले की जानकारी दी जैद के परिवार वाले दिल्ली पहुंचे और उसे मेरठ ले आए।

शुक्रवार को जैद ने आरोपी फरीद को एक चाय की दुकान में बैठा देखकर अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। बच्चों के परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो शनिवार को प्रकाश में आया है।

वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस आरोपी के गैंग का पर्दाफाश करने के प्रयास में जुटी हुई है। वही पिटाई के दौरान आरोपी बच्चों के अपहरण के बाद भीख मंगवाने की बात को भी कबूल करता देखा जा सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts