HomeCRIME NEWSमेरठ: रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित पहुंचा...

मेरठ: रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित पहुंचा एसएसपी ऑफिस, सख्त कार्यवाही की मांग की

-

  • रंगदारी न देने पर अवैध हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,
  • पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। मुंडाली क्षेत्र में दबंग ने रंगदारी न देने पर अवैध हथियारों को टेबल पर रखकर परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते पीड़ित परिवार मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

गांव मुंडाली निवासी कपिल तोमर का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला दबंग उत्तम हथियारों की सप्लाई करता है और बिना किसी कारण के गांव के लोगों पर अपनी दबंगई दिखाकर उनसे अवैध वसूली करता है। पीड़ित का आरोप है कि 2 दिसंबर को दबंग उत्तम तोमर रात के करीब 10:00 बजे उनके मकान पर अवैध हथियार और भारी तादाद में कारतूस लेकर पहुंचा और मकान में मौजूद मेज़ पर तमंचा रखकर परिवार वालों से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगा। पीड़ित परिवार ने आरोपी को रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी।

 

 

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते मंगलवार को पीड़ित कपिल तोमर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और अवैध हथियारों के साथ आरोपी की फोटो एसएसपी को दिखाई। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts