spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: बीच बाजार से किशोरी का अपहरण, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित मांगा...

मेरठ: बीच बाजार से किशोरी का अपहरण, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित मांगा इंसाफ, पढ़िए पूरी खबर

-

  • बीच बाजार से किशोरी का अपहरण,
  • आरोपी पहले भी कर चुका है छेड़छाड़,
  • पीड़ित का आरोप शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्यवाही।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के शाहनत्थन से देहली गेट के रहने वाले दबंगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी किशोरी के साथ पहले छेड़छाड़ करते थे। जिसके चलते किशोरी घर में कैद होने को मजबूर हो गई थी। शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते उनके हौसले बुलंद हो गए, आरोप है कि दबंग 12 दिसंबर को किशोरी का अपहरण कर ले गया। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है। वही पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ मांगा है।

शाहनत्थन रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लालदास का रहने वाला दबंग साकिब अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ बाजार जाते समय आए दिन छेड़छाड़ करता था। दबंग मनचलों से परेशान होने पर किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। किशोरी के परिवार वालों ने दबंग मनचले के पिता से शिकायत की। तो दबंग के पिता ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उनके साथ जमकर अभद्रता कर दी थी।

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपी दबंगों पर कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हो गए।

पीड़ित पिता का आरोप है कि मंगलवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी बाजार गई थी इसी दौरान दबंग ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बीच बाजार से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। बुधवार को पीड़ित पिता अपनी पत्नी और बेटों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा और दबंग के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने कोतवाली थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts