spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: अवैध सिलेंडर बनाने की फैक्ट्री पर आपूर्ति विभाग की छापेमारी, पढ़िए...

मेरठ: अवैध सिलेंडर बनाने की फैक्ट्री पर आपूर्ति विभाग की छापेमारी, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अवैध सिलेंडर बनाने की फैक्ट्री पर जिला आपूर्ति विभाग ने छापेमारी करते हुए भारी संख्या में बने अधबने करीब 20 लाख रुपए कीमत के सिलेंडर पकड़ लिए।

दरअसल बता दें सोमवार की रात लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी गली नंबर 1 में अवैध रूप से चल रही अवैध सिलेंडर बनाने की फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की। जहां से 20 लाख रुपए के अवैध सिलेंडर बरामद किए है।

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि तारापुरी का रहने वाला दिलशाद पुत्र यासीन मदीना कॉलोनी गली नंबर 1 में अवैध रूप से सिलेंडर बना रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 लाख रुपए सिलेंडर बरामद किए हैं।

 

 

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि फैक्ट्री से भारी संख्या में बने सिलेंडर बरामद किए हैं। टीम ने माल को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वही आसपास के लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। टीम ने पुलिस को बुलाया तब जाकर विरोध कर रहे लोग शांत हुए।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी किशोर कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार के साथ, साथ, आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार, आपूर्ति लिपिक शादाब आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts