HomeEducation Newsमेरठ: अमेरिकन किड्स साकेत में शुरू हुआ समर कैंप

मेरठ: अमेरिकन किड्स साकेत में शुरू हुआ समर कैंप

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अमेरिकन किड्स साकेत में आज से शुरू हुआ बीस दिवसीय समर कैंप। स्कूल निदेशक कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ अनामिका जैन अम्बर ने दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया।

कैंप के प्रथम दिन आज पूल पार्टी का आयोजन किया गया। छोटे छोटे बच्चों ने गर्मी को मुंह चिढ़ाते हुए खूब मस्ती की। आज ब्लू है पानी पानी जैसे गानों पर बच्चे खूब थिरके। स्कूल प्रिंसिपल शालू गुप्ता के नेतृत्व एवं प्रिय सैनी के कॉर्डिनेशन में टीचर्स ने उक्त एक्टिविटी करवाई।

निदेशक सौरभ जैन सुमन ने बताया कि 21 जून तक चलने वाले इस समर कैंप में एक ओर जहां वेस्टर्न डांस एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के कोर्स सिखाए जाएंगे वहीं प्रतिदिन एक रोचक एक्टिविटी भी की जाएगी जिनमें हैलोवीन पार्टी, पूल पार्टी, पैजामा पार्टी, मूवी एंड पॉपकॉर्न डे, क्रिकेट मैच, मैंगो पार्टी, इनडोर गेम्स, पेंटिंग, योग दिवस आदि रहेंगे।

डॉ अनामिका जैन अम्बर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप केवल मस्ती की पाठशाला नहीं है अपितु हमें इस समर ब्रेक का लाभ उठाना चाहिए। हम सभी में ईश्वरीय गुण निहित हैं उन्हें बाहर निकालना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts