spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutएसएसपी का बड़ा एक्शन, गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम चौकी...

एसएसपी का बड़ा एक्शन, गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम चौकी सस्पेंड, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, पुलिस महक्मे में हड़कंप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्राइम को रोकने में नाकाम पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एसएसपी सख्त नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है, उन्होंने गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम इंचौली थाने की लावड़ चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करते हुए इंचौली थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।

एसएसपी पहले भी नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कालोनी चौकी और सरूरपुर थाने की हर्रा खिवाई चौकी पर बड़ा एक्शन ले चुके हैं। उसके बाद भी पुलिस कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे थे। जिसके चलते एसएसपी ने बृहस्पतिवार रात को लावड़ चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी के इस एक्शन से पूरे पुलिस महक्मे में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बृहस्पतिवार को गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम इंचौली थाने की लावड़ चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज विनोद कुमार और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सहित सिपाही रोहित, मनीष, संदीप, मुनेश और शुभम को सस्पेंड करते हुए इंचौली थाने के इंस्पेक्टर अतुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी क्षेत्र में हो रही गोकशी की घटनाओं और क्राइम को लेकर सख्त है। उन्होंने नौचंदी थाना क्षेत्र के एक नाले में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद फूलबाग कॉलोनी की पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया था और सरूरपुर थाने की हर्रा खिवाई चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को भी सस्पेंड करते हुए गोकशी और क्राइम को रोकने में नाकाम पुलिस कर्मचारियों में अधिकारियों पर सख्त एक्शन की बात कही थी उसके बाद भी गोकशी और क्राइम को रोकने में पुलिस की नाकामी नजर आने पर उन्होंने लावड़ चौकी और इंचौली इंस्पेक्टर पर बड़ा एक्शन लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts