Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ एसएसपी ने लोहियानगर थाने के दरोगा को किया सस्पेंड

मेरठ एसएसपी ने लोहियानगर थाने के दरोगा को किया सस्पेंड

-

– दरोगा का पैसे मांगे जाने का आॅडियो वायरल हुआ था, विभागीय जांच शुरू।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक दरोगा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। दरोगा ने हिरासत में लिए एक युवक को छोड़ने की एवज में पैसे की मांग की थी। इससे जुड़ा दरोगा का एक आॅडियो सामने आया, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र की बिजली बंबा चौकी पर तैनात दरोगा अभिषेक जायसवाल से जुड़ा है। करीब 2 महीने पहले अभिषेक जायसवाल ने एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक के परिवार ने दरोगा से संपर्क किया तो वह पैसे की मांग करने लगा। दरोगा ने अपने साले को भी मध्यस्थता के लिए शामिल कर लिया। युवक के एक रिश्तेदार ने दरोगा के साले से फोन पर बात की और पैसे मांगने की बात रिकॉर्ड कर ली।

युवक के परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अधिक पैसे की मांग हो रही थी। इससे तंग आकर युवक के एक रिश्तेदार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत की और आॅडियो उपलब्ध करा दी। एसएसपी ने सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार को मामले की जांच सौंप दी, जिनकी जांच में दरोगा पर लगे आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार देर रात दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि दरोगा से जुड़ी एक आॅडियो उनके पास आई थी। जांच कराने पर दरोगा पर लग रहे आरोप सही पाए गए, जिसको देखते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts