Homeउत्तर प्रदेशMeerutWeightlifting Cluster Competition-2026: प्रतियोगिता का उद्घाटन मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने...

Weightlifting Cluster Competition-2026: प्रतियोगिता का उद्घाटन मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने हाथों से वेट उठाकर किया

-

– हाथों से वेट उठाकर एसपी देहात अभिजीत कुमार ने किया तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ।


शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। मेरठ पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हाल में तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी देहात अभिजीत कुमार ने हाथों से वेट उठाकर किया। उनके इस अंदाज ने मौजूद पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस खिलाड़ी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने किया तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ

 

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक क्षमता और अनुशासन को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लेने की अपील की। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

भव्य शुभारंभ के साथ प्रतियोगिता का आगाज उत्साहपूर्ण माहौल में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मेरठ द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन में तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन उपस्थित रहे।

 

 

इस अवसर पर जनपद एवं अन्य इकाइयों से आए प्रतिभागी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उन्हें शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

 

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल के जवानों के शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उक्त प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिसकर्मियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा एवं फिटनेस को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु किया जाएगा।

 

 

बताया कि, इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों/इकाइयों से आए खिलाड़ियों द्वारा भारोत्तोलन की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया जा रहा है। आयोजन के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts